June 28, 2026

फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस परेड में चीफ गेस्ट होंगे PM मोदी, भारतीय लड़ाकू जेट भी करेंगे मार्च

0
frans.jpg

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल फ्रांस के पेरिस में 14 जुलाई को बास्टिल-दिवस परेड के विशिष्ट अतिथि होंगे। यह जानकारी नई दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस की परेड में शामिल होने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले फ्रांस सरकार ने 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। यह फ्रांस में लोकक्रांति व्यवस्था के लिए 18वीं शताब्दी में हुए विप्लव की एक प्रमुख घटना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

 ईसवी साल 1789 में 14 जुलाई के दिन आंदोलनकारियों ने बास्टिल सैन्य दुर्ग और कारावास पर धावा बोलकर कई बंदियों को छुड़ा लिया था। इस घटना से फ्रांसीसी क्रांति को गति मिली। नई दिल्ली में फ्रांस के दूतावास ने लिखा है, ‘‘14 जुलाई फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है। यह फ्रांस की क्रांति से जुड़ा है। इस अवसर पर फ्रांसीसी लोग ‘‘स्वाधीनता, समानता और बंधुत्व'' के मूल्यों का उत्सव मनाते हैं क्योंकि ये मूल्य उन्हें एकजुट करते हैं। ये मूल्य भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भी निहित हैं।'' इस अवसर पर पेरिस में भव्य सैन्य परेड आयोजित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *