July 4, 2026

देश में अगले 48 घंटों में मानसून देगा दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

0
ba.jpg

नई दिल्ली
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी मानसून तेजी से बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार, भारत में मानसून 4 जून को पहुंचेगा। देश में जून से लेकर सितंबर तक मानसून का मौसम रहता है। इस साल औसत के 96 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

IMD ने जारी किया अपडेट
जून का महीना शुरू हो गया है और इसको देखते हुए आईएमडी दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर लगातार अपडेट देना जारी रखेगा। साथ ही नागरिकों को पूर्वानुमान चेतावनियों के साथ सतर्क करेगा। आईएमडी ने मॉनसून ट्रैकिंग पर अपडेट को लेकर ट्विटर पर जानकारी साझा की। अपडेट के अनुसार, SW मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बंगाल की दक्षिण खाड़ी और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *