July 1, 2026

अमरनाथ यात्रा पर लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, BRO महानिदेशक ने बताईं तैयारियां

0
1-34.jpg

 नई दिल्ली

Amarnath Yatra 2023 वार्षिक तीर्थ के रूप में इस साल भी लाखों श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र है। इस बार लगभग पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के अमरनाथ यात्रा पर आने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गुजरने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर खास तैयारियां हो रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अलावा बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) भी इस यात्रा को सफल बनाने का प्रयास कर रहा है।

अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर जीर्णोद्धार कार्य पर सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक राजीव चौधरी ने बताया, हम अपनी मशीनों और टीमों को उन जगहों पर तैनात कर रहे हैं, जहां हमें भूस्खलन की आशंका है।

उन्होंने बताया कि केंद्र ने हमें सीमावर्ती सड़कों को सुधारने की अनुमति दी है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु देवाधिदेव महादेव का दर्शन हिमलिंग के रूप में करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *