July 14, 2026

मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश के संयुक्त क्राफ्ट बाजार का शुभारंभ

0
1-148.jpg

25 जून तक चलेगा क्राफ्ट बाजार

भोपाल

कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन और वस्त्र मंत्रालय आंध्रप्रदेश द्वारा भोपाल में गोहर महल में "क्राफ्ट बाजार" का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार 16 से 25 जून तक चलने वाले "क्राफ्ट बाजार" का शुभारंभ कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव और आंध्र प्रदेश की प्रमुख सचिव श्रीमती के. सुनीता ने किया।

आयुक्त सह प्रबंध संचालक संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम श्रीमती सूफीया वली फारूकी ने बताया कि 25 जून तक हो रहे "क्राफ्ट बाजार" में मध्यप्रदेश तथा आंध्रप्रदेश के शिल्पियों द्वारा उत्पादित सामग्री विक्रय के लिये उपलब्ध है।

आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी एम्पोरियम की सामग्री

अब मृगनयनी एम्पोरियम में उपलब्ध रहेंगे

आयुक्त्‍हस्तशिल्प श्रीमती फारूकी ने बताया मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश के बीच सहमति के आधार पर प्रदेशवासियों को आन्ध्र प्रदेश का शिल्प उपलब्ध्‍कराने के लिये आन्ध्र प्रदेश के लेपाक्षी एम्पोरियम की वस्तुओं को मृगनयनी शो-रूम में प्रदर्शित किया जाएगा। यह विक्रय के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *