July 12, 2026

स्वस्थ तन-मन से समाज तथा राष्ट्र होता है समृद्ध : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

0
5-30.jpg

नई सेंट्रल जेल भोपाल में किया सामूहिक योग
भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में आज सम्पूर्ण विश्व खड़ा है। उन्हीं की बदौलत योग को सम्पूर्ण विश्व में स्वीकार और अंगीकार किया गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई सेंट्रल जेल भोपाल में सामूहिक योग के बाद कही।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सेंट्रल जेल के ऑडिटोरियम हॉल में लगभग 100 से अधिक बंदियों के साथ योग किया। जेल में लगभग 3 हजार बंदियों ने एक साथ योग किया। उन्होंने कहा कि आज विश्व के 180 देश एक साथ योग कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें हमारे देश के पुन: विश्व गुरू होने जैसा आभास दिला रहा है। योग से शरीरनीरोगी होता है, स्वस्थ तन में मन और मस्तिष्क स्वस्थ होते हैं। इससे ही स्वस्थ समाज और समृद्ध देश का निर्माण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *