June 26, 2026

पर्यवेक्षक बहनों की मांगों का पूरा ख्याल रखेगी शिवराज सरकार

0
7-26.jpg

महिला बाल विकास की सुपरवाइजरों को मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा
 भोपाल

मध्य प्रदेश के लोकनायक एवं जननयक मुख्यमंत्री और सभी के चहेते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिला बाल विकास के अधीन काम करने वाली पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारियों की मांगों का राज्य की सरकार पूरा ख्याल रखेगी। शनिवार की देर शाम इनका एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। इस दौरान उनकी मांगों का ज्ञापन का परीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने यह बात कही है।

महिला बाल विकास में परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक संगठन मोर्चा की मुलाकात शनिवार को मुख्यमंत्री से हुई। मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी अंजू कोपे के नेतृत्व में पूनम श्रीवास्तव मनोज चतुर्वेदी अखिलेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे। अंजू कोपे ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि पंजाब सहित अन्य राज्यों में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक का वेतनमान और ग्रेड यहां  के पर्यवेक्षक से कहीं ज्यादा। लेकिन राज्य में लंबे समय से मांग करने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पदोन्नति सहित संविदा पर्यवेक्षकों के नियमितीकरण की समस्या भी उन्होंने बताएं।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। बताना होगा कि मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमेश चंद शर्मा की प्रयासों से यह मुलाकात संभव हुई है। श्री शर्मा पिछले कई दिनों से इस प्रयास में थे कि पर्यवेक्षकों की सीधी मुलाकात मध्य प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री से करवाई जाए। हाल ही में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने पर्यवेक्षकों की मांग भी प्रमुखता से रखी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास के कर्मचारियों से मिलने की सहमति प्रदान की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *