June 26, 2026

सेवा परमो धर्म के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं देश के चिकित्सकः डॉ. मनसुख मांडविया

0
3-32.jpg

नई दिल्ली
 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आज सभी चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने कहा देश के सभी चिकित्सक सेवा परमो धर्म के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं।

शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया- हमारे डॉक्टर स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और एक स्वस्थ और समृद्ध भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश की सेवा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत में प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को डॉ बिधान चंद्र राय की याद में उनकी जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। डॉ बिधान चंद्र राय प्रख्यात चिकित्सक, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे। भारत को आजादी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री बने थे। सन 1961 में बिधान चंद्र राय को भारत रत्न से विभूषित किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *