June 30, 2026

174 भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की गई ‘इरास्मस मुंडस’ छात्रवृत्ति

0
2-35.jpg

नई दिल्ली
शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में शुरू होने वाले डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए 174 भारतीय छात्रों को प्रतिष्ठित 'इरास्मस मुंडस' छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, जिनमें से 50 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। इस साल सबसे अधिक भारतीय छात्रों को इस छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है।

यूरोपीय संघ द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत इरास्मस मुंडस 2023-2025 बैच के चयनित भारतीय छात्रों को विभिन्न यूरोपीय देशों में स्थित कम से कम दो विश्वविद्यालयों में अध्ययन एवं अनुसंधान करने का अवसर मिलेगा।

भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय छात्रों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। 2022 में, 161 भारतीय छात्रों को 'इरास्मस मुंडस' छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। भारत और भूटान में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के प्रभारी सेप्पो नूरमी ने कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष 174 भारतीय छात्र इरास्मस छात्रवृत्ति के लिए चुने गए हैं। पिछले वर्ष 161 भारतीय छात्रों यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी।"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *