June 28, 2026

गुरु पूर्णिमा पर भक्ति रस में डूबा अमेरिका का टेक्सास शहर, एक साथ 10 हजार लोगों ने किया श्रीमद्भागवत गीता का पाठ

0
geeta.jpg

अमेरिका
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अमेरिका के टेक्सास प्रांत में आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग दस हजार भक्तों ने एक साथ श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया। खबरों के मुताबिक आधुनिकता के पूरोधा कहे जाने वाले पश्चिम के सबसे विकसित देश अमेरिका में इस तरह का यह पहला आयोजन है, जिसमें एक साथ 10 हजार लोग शामिल हुए और श्री कृष्ण के पावन कर्म उपदेश गीता का एक स्वर में पाठ किया।

खबरों के अनुसार एलन ईस्ट सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत पाठ के दौरान मंच पर एक बड़ी सी स्कीन भी लगाई गई जिसमें महाभारत का वह दृश्य दिखाया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में अर्जुन को अपने विराट स्वरूप का दर्शन देते हैं और कर्म सिद्धांत का ज्ञान देते हैं।
 
जानकारी के अनुसार अमेरिका में इस भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन योग संगीता ट्रस्ट अमेरिका और एसजीएस गीता फाउंडेशन द्वारा किया गया था। जिसमें गीता पाठ के लिए बड़ी संख्या में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अपने माता-पिता के साथ शामिल हुए। इसके साथ ही महिलाओं ने भी इस गीता पाठ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम आयोजन के संबंध में एसजीएस गीता फाउंडेशन ने बताया कि अमेरिका में आयोजित हुआ गीता पारायण यज्ञ का पहला आयोजन था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *