June 26, 2026

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बोले शिवराज – देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे

0
06-07_WA_01_jpeg.jpg

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कहा है कि उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना करके जयघोष किया था कि देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। भाजपा उनके बताए मार्ग पर चल रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य सरकार उनके विचारों को आगे भढ़ा रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि डॉ मुखर्जी ने देश को एक सूत्र में बांधने का जो संकल्प लिया था, उसे मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ा रहे हैं। इसके पहले सीएम चौहान, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, वरिष्ठ नेता माखन सिंह चौहान व अन्य भाजपा नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed