June 30, 2026

दिल्ली में ITO और राजघाट समेत कई रास्ते बंद, किन सड़कों पर चलना अब भी मुश्किल

0
metro.jpg

नई दिल्ली

दिल्ली में यमुना नदी में आई ऐतिहासिक बाढ़ की चलते से आईटीओ, लालकिला, कश्मीरी गेट, राजघाट समेत इलाकों में आज भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। यमुना ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सुबह सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.44 मीटर दर्ज किया गया। यमुना के जलस्तर में आज मामूली कमी जरूर आई है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। सड़कों पर कई फुट तक बाढ़ का पानी जमा होने से जगह-जगह जाम देखा जा रहा है। इन रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। इनमें रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट और भैरों मार्ग समेत कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। पुलिस द्वारा लोगों को इन रास्तों पर नहींं जाने की सलाह दी गई है।

यमुना का जलस्तर में भले ही मामूली कमी आई है, लेकिन राजघाट और आईटीओ के आसपास पानी का बहाव काफी तेज हैं। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं और राजघाट के अंदर भी पानी घुस गया है। गुरुवार को अधिकतर इलाकों में यातायात बहुत धीमा रहा तथा यात्रियों को अपने गंतव्यों पर पहुंचने में बहुत परेशानी हुई।  
 
यमुना में आए उफान के बाद सड़कों पर पानी भरने से आईटीओ, राजघाट, लालकिला, कश्मीरी गेट, बाहरी रिंग रोड, वजीराबाद, विकास मार्ग एवं महात्मा गांधी रोड पर कालीघाट से दिल्ली सचिवालय के बीच आज भी यातायात बाधित हो सकता है। इन रास्तों के बंद होने पर उत्तर से दक्षिण जाने के लिए बाहरी रिंग रोड, वजीराबाद पुल, यमुना बांध मार्ग, पुस्ता रोड और विकास मार्ग का रास्ता लिया जा सकता है। इसके अलावा बाहरी रिंग रोड, अरिहंत मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग होते हुए भी विकास मार्ग पहुंचा जा सकता है। पूर्व से पश्चिम दिशा में जाने वाले वाहन चालक पंजाबी बाग चौक से महात्मा गांधी मार्ग, अरिहंत मार्ग, बाहरी रिंग रोड होते हुए वजीराबाद पुल के रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

 इन रास्तों पर है अधिक परेशानी

– राजघाट, शांतिवन, यमुना बाजार और आईटीओ के आसपास पानी का बहाव काफी तेज होने से सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं।  

 – यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में आईटीओ रोड पर जलभराव होने से लोगों को भारी ट्रैफिक जाम हो गया है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

– राजघाट और शांति वन इलाके में सड़क पर भारी जलभराव की स्थिति से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *