July 11, 2026

Chandrayaan-3: चेन्नई-ढाका फ्लाइट से चंद्रयान-3 का भव्य नजारा कैद, वीडियो में करीब से बादलों को चीरता दिखा यान

0
2-256.jpg

नई दिल्ली
चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद 14 जुलाई का दिन इतिहास के सुनहरे पन्नों में कैद हो गया है। वजह है भारत का तीसरी बार चांद मिशन के लिए कोई अंतरिक्ष यान छोड़ना। पूरा देश अब चंद्रयान की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के इंतजार में है। इस बीच चंद्रयान के लॉन्चिंग का नया वीडियो सामने आया है। दरअसल, चेन्नई और ढाका के बीच चलने वाली इंडिगो फ्लाइट से एक युवक ने इसका वीडियो बनाया।

कई लोगों ने बनाया वीडियो
खिड़की वाली सीट पर बैठे इस भाग्यशाली यात्री के लिए इसरो द्वारा लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को अपने फोन में कैद करना काफी सुविधाजनक बन गया। फ्लाइट में बैठे कई और यात्रियों ने ऐसी ही वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पायलट की घोषणा से चंद्रयान का चला पता
दरअसल, चेन्नई से ढाका जा रही इंडिगो फ्लाइट 6ई में सवार यात्री ने चंद्रयान-3 के उड़ान भरने का वीडियो उस समय बनाया जब पायलट ने ऐतिहासिक घटना की घोषणा की और लोगों से खिड़की से बाहर देखने के लिए कहा। संयोगवश, जमीन से चंद्रयान-3 के उड़ान भरने की रिकॉर्डिंग करने वाले व्यक्ति ने उड़ान को कैमरे में कैद कर लिया।

हजारों दर्शक बने थे लॉन्चिंग के गवाह
बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपना तीसरा चांद मिशन चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M4 रॉकेट पर लॉन्च किया। ऐतिहासिक प्रक्षेपण के गवाह बने हजारों दर्शकों ने रॉकेट के आसमान में चढ़ने को देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *