June 28, 2026

पहले से और मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट, इन 57 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय

0
pasport.jpg

नई दिल्ली
हेनले पासपोर्ट इंडैक्स साल 2023 (Henley Passport Index Year 2023) में भारतीय पासपोर्ट का रुतबा बढ़ा है। अब भारतीय लोग बिना वीजा के दुनिया  के  57 देशों में जा सकते हैं यानि इन सभी 57 देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। वहीं यदि टॉप की बात की जाए तो दुनिया में सबसे मजबूत पासपोर्ट का दर्जा सिंगापुर को दिया गया है। साथ ही जापान पहले स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत की यदि बात करें तो 5 अंक के सुधार के साथ वह 80वें स्थान पर पहुंच गया है।

आपको बता दें कि सिंगापुर के लोग बिना वीजा के दुनिया के 192 देशों मे एंट्री पा सकेंगे। वहीं रैंकिंग में यदि सबसे कमजोर पासपोर्ट की बात करें तो अफगानिस्तान का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद ईराक व सीरिया का नंबर आता है। पाकिस्तान को देखा जाए तो वह दुनिया का चौथा देश है, जिसका पासपोर्ट बेहद कमजोर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट से कुल 33 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है।
 
जापान को लगा जोरदार झटका
जापान को इस रैंकिंग में जोरदार झटका लगा है। वह पहले पायदान से खिसकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरीकी पासपोर्ट के जरिए आप दुनिया के कुल 184 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *