July 12, 2026

नवविवाहिता ने जयपुर में शादी के 6 महीने बाद की सुसाइड, घर में ही फांसी लगाई

0
16u15.jpg

जयपुर
जयपुर में दहेज के टॉर्चर से परेशान एक महिला ने शादी के 6 महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। महिला अपने कमरे में चुन्नी से फंदे पर लटकी मिली। सुसाइड से करीब डेढ़ घंटे पहले ही महिला की अपने भाई से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। महिला ने अपने भाई को बताया था कि पति ने उसका मोबाइल छीन लिया है। वो उसे बात नहीं करने देता है। वहीं, महिला भाई को मोबाइल पर फोटो भेजकर पिटाई के निशान भी दिखाती थी। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली सुमन (25) ने सुसाइड किया है। 11 अगस्त की शाम सुमन ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पति के कमरे में जाने पर सुमन चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने फंदा काटकर तुरंत सुमन को नीचे उतारा। सांस चलते देखकर तुंरत उसे SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के भाई सुमित ने पति सहित ससुरावालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को मामला दर्ज करवाया।

6 महीने पहले हुई थी शादी
मृतका सुमन के भाई सुमित ने बताया- मौसा दिनेश सिंह चौहान ने जयपुर में रिश्ता करवाया था। 15 फरवरी 2023 को सुमन की जयपुर के अर्जुन भदौरिया के साथ शादी हुई। अर्जुन के प्राइवेट कंपनी में जॉब करना बताया गया था। शादी में हमने करीब 25 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालवाले दहेज को लेकर सुमन को टॉर्चर करने लगे।

घर बनवाने के लिए 25 लाख रुपए और दिए थे। दहेज की डिमांड पूरा करने के बाद ससुरालवालों का लालच बढ़ता चला गया। दहेज के लिए सुमन के तरह-तरह से टॉर्चर किया जाने लगा। आरोप है कि रोज सुमन से मारपीट की जाती थी। सुमन ने मारपीट से लगी चोट की फोटो भेजकर और वीडियो कॉल कर भी कई बार दिखाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *