June 28, 2026

बेंगलुरु में भारत का पहला 3डी मुद्रित डाकघर देखकर हर भारतीय को गर्व होगा : प्रधानमंत्री मोदी

0
18D1.jpg

नई दिल्ली
 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में भारत के पहले 3डी मुद्रित डाकघर की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह देश के नवाचार और प्रगति का प्रमाण होने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है।

3डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके रोबोटिक प्रिंटर से निर्मित देश के पहले 3डी-मुद्रित डाकघर का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। मोदी ने एक्स पर कहा, ''हर भारतीय को बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में भारत का पहला 3डी मुद्रित डाकघर देखकर गर्व होगा।'' उन्होंने कहा, ''यह हमारे देश के नवाचार और प्रगति का एक प्रमाण है, यह आत्मनिर्भर भारत की भावना का भी प्रतीक है।'' मोदी ने लिखा, ''उन लोगों को बधाई जिन्होंने डाकघर को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।''

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *