June 26, 2026

बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाला अफसर पत्नी समेत गिरफ्तार

0
21c1.jpg

नईदिल्ली

दोस्त की 16 साल बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले दिल्ली सरकार के अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर प्रेमोदय खाखा और उसकी पत्नी को उत्तर जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव से कहा है कि अफसर को सस्पेंड कर दिया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। आरोप है कि अफसर की करतूत की जानकारी उसकी पत्नी को भी थी। खाखा की पत्नी ने ना सिर्फ पति के गुनाह को छिपाया बल्कि पीड़िता के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने प्रेग्नेंट होने के बाद अफसर की पत्नी को बताया था। गिरफ्तार की गई अफसर की पत्नी ने पीड़िता को चुप रहने को कहा और बाजार से अबॉर्शन वाली दवा लाकर उसे खिलाई।

पीड़ित लड़की एक अक्टूबर, 2020 को अपने पिता के निधन के बाद से आरोपी और उसके परिवार के साथ रह रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी अधिकारी ने नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच कई बार लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया। हाल ही में एंग्जाइटी का अटैक पड़ने के बाद जब लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसकी काउंसलिंग की गई तो उसने अपने साथ हुए जुल्म की कहानी बताई।

पीड़िता पिता की मौत के बाद 5 महीने तक आरोपी के घर पर रही। रेप की शिकार बच्ची के पिता की 2020 में मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी उसे मदद के नाम पर अपने घर ले गया। इस दौरान उसने कई बार बच्ची के साथ बलात्कार किया। कम बोलने वाली लड़की चुपचाप सबकुछ सहती रही। हाल ही में जब मामला उजागर हुआ तो पुलिस ने केस दर्ज किया। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *