June 24, 2026

चंद्रयान की सफलता के लिए बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना

0
23a21.jpg

उज्जैन

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए उज्जैन में 14 जुलाई को अनुष्ठान-अभिषेक किया गया था। अब करीब 40 दिन बाद चांद की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होने जा रही है। देश भर के लोग चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसके लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन अर्चन किया गया।

पंडित यश गुरु ने बताया कि भस्म आरती के दौरान श्रद्धालु और भारतवासियों की मंशा अनुसार चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक कर भस्म आरती लैंडिंग की उलटी गिनती शुरू होने के बाद विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गई। इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ बीती 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। इसरो प्रमुख ने महाकाल मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की थी।

चंद्रयान-3 की उल्टी गिनती शुरू

करीब चार साल बाद इसरो अधूरा काम पूरा करने जा रहा है। उल्टी गिनती जारी है। शाम 6 बजाकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर पहुंचेगा। लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिलते ही अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। हालांकि, रूस के चांद पर पहुंचने के मिशन को धक्का लगा है। वो सतह पर पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *