June 26, 2026

गोवा के लिए गौरव की बात है कि यहां लोगों ने समान नागरिक संहिता को अपनायाः राष्ट्रपति

0
rast-3.jpg

पणजी
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को गोवा में समान नागरिक संहिता की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव की बात है और देश के लिए अच्छा उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की महानगरीय संस्कृति में महिलाओं को भी समान दर्जा प्राप्त है।

तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को गोवा पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवा में उच्च शिक्षा में महिला छात्रों की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है लेकिन राज्य के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है।

यह गोवा के लिए गौरव की बात है कि यहां लोगों ने समान नागरिक संहिता को अपनाया है। गोवा में औपनिवेशिक युग का पुर्तगाली नागरिक संहिता है, जो सभी धर्मों के लोगों पर लागू होती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि समान नागरिक संहिता गोवा में रहने वाले सभी समुदायों के महिला और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान करता है। यह संविधान के अनुरूप हैं और देश के लिए अच्छा उदाहरण है। राष्ट्रपति ने आत्मनिर्भर गोवा पहल की भी प्रशंसा की की और कहा कि इस अवधारणा को पूरे देश में सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *