June 30, 2026

असम में BJP नेताओं के बीच चल रही खींचतान पर बोले CM हिमंत; ‘पार्टी में मिस्ड कॉल देकर कोई भी हो सकता है शामिल’

0
himant.jpg

नई दिल्ली
 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुरानी भाजपा बनाम नई भाजपा की बहस को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस मुक्त भारत के लिए कोई भी व्यक्ति मिस्ड काल देकर भाजपा में शामिल हो सकता है। उन्होंने असम में भाजपा के कुछ पुराने नेताओं और हाल के दिनों में पार्टी में शामिल हुए लोगों के बीच खींचतान की खबरों के बीच यह टिप्पणी की।

कहा कि उनके पूर्ववर्ती सर्बानंद सोनोवाल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अलावा वह स्वयं भी नई भाजपा के लोग हैं। भाजपा की असम इकाई में खींचतान से जुड़े सवाल पर कहा कि नई और पुरानी भाजपा जैसी कोई चीज नहीं है।
 

यदि पार्टी ने उस तरह से सोचा होता तो क्या आपको लगता है कि सोनोवाल या मैं मुख्यमंत्री बन सकता था। भाजपा में शामिल होने से पहले सरमा कांग्रेस का हिस्सा थे, जबकि सोनोवाल असम गण परिषद (एजीपी) से जुड़े हुए थे। उन्होंने दावा किया कि पुरानी और नई भाजपा वास्तव में एक कांग्रेस प्रायोजित खेल है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शब्दों को याद किया कि भाजपा में शामिल नये लोग पार्टी के साथ वैसे ही जुड़ गए हैं, जैसे चीनी चाय के साथ घुल-मिल जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *