July 1, 2026

बस्तर से सत्ता परिवर्तन का संदेश पूरे छत्तीसगढ़ में होगा प्रसारित : केदार

0
25-2.jpg

जगदलपुर

भारतीय जनता पार्टी की 12 सितम्बर को आदिशक्ति पीठ दंतेवाड़ा से आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियों में युद्धस्तर पर जुट गयी है। गृहमंत्री अमित शाह भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा की तमाम तैयारियों की रुपरेखा को अंतिम रूप देने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं की बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, किरण देव, भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी व अन्य मौजूद थे। जगदलपुर विधानसभा के लिये किरण देव एवं संतोष बाफना को प्रभारी बनाया गया है।

कश्यप ने बताया कि दंतेवाड़ा से आरंभ होकर परिवर्तन यात्रा उसी दिन शाम 12 सितम्बर को जगदलपुर पहुंचेगी। परिवर्तन यात्रा के जगदलपुर पहुंचने पर यहां पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शामिल होंगे। परिवर्तन यात्रा का स्वागत डिमरापाल से भारतीय जनता युवा मोर्चा मोटर साइकिल रैली के साथ अगवानी करते हुये जगदलपुर पहुंचेगा। शाम करीब 6 बजे सीरासार भवन के समक्ष भाजपा की सभा आयोजित होगी। बस्तर से सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश समूचे छत्तीसगढ़ में प्रसारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *