June 27, 2026

सनातन पर बहस के बीच लालू का भक्ति मार्ग, राबड़ी संग वैद्यनाथ धाम में पूजा

0
lalu-1.jpg

 पटना
आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव झारखंड दौरे पर हैं। लालू आज सुबह देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ यहां पूजा अर्चना की। रविवार को लालू झारखंड पहुंचे थे। गौरतलब हो, लालू झारखंड दौरे पर आए हुए हैं। रविवार को झारखंड पहुंचते ही पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान लालू ने कहा था कि देश के हित के लिए भाजपा को हटाना होगा और इसकी खातिर विपक्ष के नेताओं को एकजुट होना पड़ेगा। राजद सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा भागाओ देश बचाओ। देश सबका है। नफरत फैलाने वाले पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं। इन्हें देश से भगाना है। लालू अपने झारखंड दौरे पर कई कद्दावर नेताओं से मुलाकात करेंगे।

INDIA गठबंधन बनने के बाद लालू का ये झारखंड का पहला दौरा है। बीते दिनों संतान और हिन्दू आस्था को लेकर INDIA गुट के कुछेक नेताओं द्वारा की गई विवादित बयानबाजी के बीच लालू यादव का वैद्यनाथ धाम पहुंचने के सियासी मायने भी हैं।

आरजेडी मुखिया झारखंड के CM हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर सकते हैं और 2024 को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी लालू का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रविवार को राजद नेताओं ने लालू और राबड़ी का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया था। देवघर हवाई अड्डे पर स्वागत करने वालों में झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।देवघर परिसदन में राजद अध्यक्ष ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सबका हालचाल पूछा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *