July 14, 2026

अररिया में आधी रात को डकैती, 10 से ज्यादा बदमाशों का घर पर धावा, 5 लाख के गहने और 55 हजार कैश लूटा

0
08-11.jpg

अररिया
बिहार के अररिया में बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया है। शनिवार की देर रात को रानीगंज थाना क्षेत्र के कालाबलुवा में 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने एक घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैतों ने कालाबलुवा निवासी रिंकू नायक के घर से करीब पांच लाख के कीमती गहने, जेवरात, नगदी 55 हजार समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

पीड़ित रिंकू नायक ने बताया कि 10 से 12 की संख्या की संख्या में आए बदमाशों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया। बदमाश स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे। पहले बदमाशों ने दो कमरों में घुसकर घर में रखे गोदरेज, अलमारी, बक्शा आदि तोड़कर सामान निकाल लिए, इसके बाद एक बदमाश ने रिंकू नायक को अपने कब्जे में ले लिया।

इधर घटना की सूचना मिलने पर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, टेक्निकल सेल से कौशल कुमार, एसआई विकास पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटे हैं। एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। गांव में कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *