July 13, 2026

CM सरमा का खुलासा बोले – कमलनाथ को दिया था BJP में आयने का ऑफर

0
18_B_13.jpg

हरदा

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हरदा पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चेहरा है, दूसरी ओर कमल नाथ का थका हुआ चेहरा है। कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालेेंगे तो जनता को कमल नाथ का थका हुआ चेहरा देखना पड़ेगा।

उनके नेतृत्व में जनता के बीच जाएंगे तो भाजपा को ही फायदा होगा। उन्हाेंने कहा कि वे कमल नाथ को भाजपा में शामिल होने का आफर दे चुका हूं, लेकिन उनके लिए गांधी परिवार जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए देश पहले नहीं है, उनके लिए गांधी परिवार पहले है। जबकि भाजपा के लिए देश पहले है। भाजपा बाद में है।

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने हरदा में पैदल रोड शो किया। इसके बाद जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, कृषि मंत्री कमल पटेल सहित भाजपा नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *