July 13, 2026

गणेशोत्सव पर्व के दौरान सड़क पर पंडाल नहीं लगाने सभापति दुबे का अनुरोध

0
18-13.jpg

रायपुर

नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने राजधानीवासियों को गणेशोत्सव पर्व अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की है।

सभापति दुबे ने गणेशोत्सव पर्व के दौरान सड़क पर पंडाल नहीं लगाने का अनुरोध सभी श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से किया है। पर्व के दौरान राजधानी शहर की सड़कों पर यातायात सुगम बनाये रखने हेतु लोगों से अनुरोध भी उन्होंने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *