June 30, 2026

इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने की इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, विमान में मची अफरा-तफरी

0
indigo-1.jpg

नई दिल्ली
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। यात्री की इस करतूत पर उसे एयरपोर्ट अधिकारियों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 6341 दिल्ली से चेन्नई जा रही थी तभी एक यात्री ने  इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की।

इसके बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई। यात्री की पहचान मणिकंदन के रूप में हुई है। आगे की जांच के लिए आरोपी यात्री को CISF अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इंडिगो भी यात्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी क्योंकि उसने अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाली।
 
बता दें कि इससे पहले भी 8 जुलाई को हैदराबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री ने टेक ऑफ के दौरान प्लेन के इमरजेंसी गेट का कवर खोल दिया था। इसकी शिकायत दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई थी। फ्लाइट के लैंड होते ही यात्री को हिरासत में ले लिया गया था। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *