June 28, 2026

तनोट माता के दर्शन करने जैसलमेर पहुंचीं वसुंधरा

0
rajasthan_03.jpg

जयपुर.

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का आज तनोट में भाजपा नेता विक्रम सिंह भाटी नाचना के नेतृत्व में स्वागत होगा। वसुंधरा राजे श्री तनोट माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करेंगी। बीएसएफ जवानों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी राजे मुलाकात करेंगी। तनोट माता का मंदिर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि भारत-पाक युद्ध के समय पाकिस्तान के युद्धक विमानों से गिराए गए बम के गोले तनोट मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पूरी तरह बेअसर हो गए थे। वो फट नहीं सके थे। बीएसएफ के जवान माता की विशेष पूजा करते हैं और उसे सीमा की रक्षक मानते हैं। राजस्थान में यह आस्था का बड़ा केंद्र है।

दोपहर 12 बजे वसुंधरा राजे तनोट से भादरिया के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12.40 बजे भादरिया गांव पहुंचने का कार्यक्रम है। भादरिया में भाजपा नेंट आनंद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वसुंधरा का स्वागत होगा। भादरिया माता मंदिर में भी राजे पूजा-अर्चना
करेंगी। इसके बाद दोपहर एक बजे पूर्व सीएम राजे भादरिया से ब्राह्माधाम आसोतरा के लिए रवाना होंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पूर्व सीएम राजे संवाद करेंगी।

राजे के जैसलमेर और भादरिया दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। भाजपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा सहित पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। मां तनोट के प्रति वसुंधरा राजे की गहरी आस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *