July 3, 2026

हजारीबाग में 25 लाख की अफीम जब्त

0
jharkhand_01-3-3.jpg

हजारीबाग.

झारखंड के हजारीबाग जिले में पांच किलोग्राम अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बरही उप-जेल के पास से अफीम जब्त की। अफीम के साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उनकी पहचान बुलंद अख्तर (44), मुकेश प्रसाद (52) और मोहम्मद जमील (27) के रूप में हुई है। जब्त की गई अफीम की कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है। जिले में पिछले नौ महीनों में 100 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *