July 10, 2026

प्रियंका गाँधी पर पूर्व मंत्री राठौड़ ने किए तीखे हमले

0
Rajasthan_04-3-6.jpg

जयपुर.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को दौसा जिले की सिकराय विधानसभा में आयोजित कांग्रेस के ईआरसीपी जनजागरण अभियान में शिरकत की। उनके राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने तीखे हमले किए। प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरे पर जयपुर ग्रामीण सांसद और झोटवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौड़ ने निशाना साधते हुए कहा कि वे रणथंभौर के प्रताड़ित शेरों से तो मिलने जा सकती हैं।

लेकिन राजस्थान की दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने पांच साल में एक बार भी नहीं गईं। ये प्रियंका गांधी के उन बड़े-बड़े बयानों की हकीकत बयां करती हैं, जो उन्होंने देशभर की पीड़ित महिलाओं के बारे में दिए हैं।
राज्यवर्धन राठौड़ ने न सिर्फ प्रियंका गांधी के दौरे पर बल्कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस हार मान चुकी है। चाहे गहलोत साहब हों या उनकी सीनियर लीडरशिप। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में काम ही नहीं किया है।

प्रदेश की जनता छुड़वाएगी सीएम गहलोत की कुर्सी
वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं तो करती है, लेकिन सब खोखली होती
हैं। प्रदेश में कांग्रेस के पांव उखड़ चुके हैं। गहलोत साहब बिल्कुल सही कह रहे हैं कि कुर्सी उन्हें छोड़ नहीं रहीं। अब प्रदेश की जनता उनसे कुर्सी छुड़वाने के लिए आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *