July 10, 2026

4000 डॉलर पहुंच जाएगी 2030 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय, ये राज्य रहेंगे सबसे आगे

0
500a-7.jpg

नईदिल्ली

 वित्त वर्ष 2030 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय 70 प्रतिशत बढ़कर 4,000 डॉलर तक पहुंच जाएगी, जो कि वित्त वर्ष 2023 में 2,450 डॉलर प्रति व्यक्ति है। इससे भारत की जीडीपी को भी बड़ा सहारा मिलेगा और करीब 6 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। इस दौरान भारत की जीडीपी का आधे से अधिक हिस्सा घरेलू उपभोग से आएगा।

20 सालों में तेजी से बढ़ी भारत की प्रति व्यक्ति आय

पिछले 20 सालों में भारत की प्रति व्यक्ति आय में तेजी से इजाफा हुआ है। यह 2001 में 460 अमेरिकी डॉलर थी, जो 2011 में बढ़कर 1,413 डॉलर और 2021 में 2,150 डॉलर हो गई है।

निर्यात के दम पर बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने एक सप्ताहांत रिपोर्ट में कहा कि भारत का निर्यात आने वाले वर्षों में तेजी से देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा। 2030 तक इसके 2.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में 1.2 ट्रिलियन डॉलर था। जब भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 3.5 ट्रिलियन डॉलर का था। इस रिपोर्ट में माना गया है कि भारत की नॉमिनल जीडीपी यहां से 10 प्रतिशत की दर से बढ़ोगी।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस दौरान भारत में घरेलू उपभोग भी तेजी से बढ़ेगा और यह 2030 तक 3.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में 2.1 अरब डॉलर है।

भारत जल्द बनेगी 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अगले कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की हो जाए, जो इसे अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। फिलहाल जापान तीसरे और जर्मनी चौथे स्थान पर है।

ये राज्य रहेंगे सबसे आगे

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत तेजी उच्च मध्यम आय वर्ग वाले देश के रूप में उभर रहा है। 2030 तक तेलंगाना, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और आंध्र प्रदेश से देश की 20 प्रतिशत जीडीपी आएगी और 2030 तक इन राज्यों की प्रति व्यक्ति आय 6000 डॉलर के करीब होगी। यूपी और बिहार जहां देश की कुल 25 प्रतिशत आबादी रहती है। वहां 2030 के बाद भी प्रति व्यक्ति आय 2000 डॉलर से नीचे रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *