July 12, 2026

सीपी जोशी बोले- राजस्थान की गहलोत सरकार की पूरी दाल काली

0
Rajasthaan_07-1-4.jpg

जयपुर.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बायतू में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ में भाजपा की आंधी नहीं सुनामी है। यहां की जनता ने भ्रष्टाचारियों और व्यभिचारियों को वोट की पेटी में दफन करने का संकल्प ले लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीडी कांड के एक जैसे मामले में दो तरह के निर्णय लेते हैं। किसी को बचाते हैं, किसी को फंसाते हैं। यह कैसा न्याय है। सरकार के एक मंत्री मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर व्यभिचारी होने का आरोप लगा चुके हैं। इनकी सरकार के कारनामों की पूरी दाल काली है और इस काली दाल को इस बार सत्ता से हटाना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह सनातन विरोधी सरकार है। इनकी राहत और विकास की गारंटियां फेल हो चुकी हैं। भ्रष्टाचारी, महिला, किसान, युवा विरोधी  सरकार को वोट की पेटी में दफन करने का समय आ गया है । प्रदेश के विकास के लिए  मोदी जी पर विश्वास करें और डबल इंजन की सरकार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *