July 8, 2026

छग में आज बीजेपी ने एक नया ट्रेंड सेट किया… आदिवासी चेहरा को बनाया सीएम

0
IMG-20231210-WA0022

आदिवासी नेता, पूर्व बीजेपी के 2 बार प्रदेश अध्यक्ष, 3 बार सांसद व केन्द्री मंत्री रहे विष्णुदेव साय को बीजेपी ने बनाया छग का नया मुख्यमंत्री। विष्णुदेव साय सरगुजा क्षेत्र से आते हैं और सरगुजा क्षेत्र से कांग्रेस के टीएस बाबा भी आते हैं। ढाई ढाई साल की कलह के कारण टीएस बाबा सीएम नहीं बन पाए। 21 फरवरी 1964 में विष्णुदेव साय का जन्म हुआ। 1989 में वे पंच चुनाव से राजनीति में कदम रखे। 1990 में निर्विरोध सरपंच बने। विष्णुदेव साय 1990 में अविभाजित मध्य्प्रदेश में बीजेपी की टिकट पर पहली बार विधायक बने। उसके बाद दूसरी बार 1995 से 1998 तक विधायक रहे, 1999 को पहली बार वे रायगढ़ लोकसभा से निर्वाचित होकर संसद पहुंचे और 3 बार और सांसद रहे यानी कुल 4 बार सांसद रहे। पीएम मोदी के पहली कैबिनेट में विष्णुदेव साय को केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही केंद्र में कई समितियों जैसे कृषि मंत्रालय के सलाहकार समिति, जलसंसाधन समिति, वाणिज्य समिति में वे सदस्य रहे। उनके सहज, सरल, सौम्य व्यक्तित्त्व का सभी कायल थे। विष्णुदेव साय को साल 2006 में पहली बार छग बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया साथ ही वे वर्ष 2020 से 2022 में भी वे छग प्रदेश बीजेपी का कमान संभाल चुके हैं।

विष्णुदेव साय संघ और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। विष्णुदेव साय की पत्नी का नाम कौशल्या साय है और उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां है। इस बार के विधानसभा चुनाव के समय कुनकुरी में हुए रैली में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था – आप इन्हें जीता के लाओ हम उन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे। ठीक इसी तरह ओपी चौधरी के लिए भी अमित शाह ने रायगढ़ में हुए सभा मे कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *