June 24, 2026

BJP ने पहली बार राजस्थान में दो डिप्टी सीएम बनाए, 30 साल पहले एक बनाया था, अब तक पांच रहे

0
Rajasthan_06-3-2.jpg

जयपुर.

राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम आखिरकार मोहर लग गई। भजन लाल शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा के नामों का भी एलान किया गया है। यानी राजस्थान में अब सत्ता के तीन केंद्र देखने को मिलेंगे। भाजपा ने दो डिप्टी सीएम बनाने का प्रयोग कर राजस्थान में एक नए रिवाज की शुरुआत की है। क्योंकि, इससे पहले भाजपा राज में कभी दो उपमुख्यमंत्री नहीं रहे।

1952 से लेकर अब तक प्रदेश में पांच उपमुख्यमंत्री रहे। इनमें चार कांग्रेस और एक भाजपा के राज में बनाए गए थे। वहीं, 2002-2003 में कांग्रेस राज में दो डिप्टी सीएम रहे थे। 1993 में भाजपा ने पहली और आखिरी बार हरिशंकर भाभड़ा को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया था। 30 साल बाद पार्टी ने उपमुख्यमंत्री बनाकर इस प्रयोग को दोहराया है। वहीं, दो उपमुख्यमंत्री बनाकर नए रिवाज की शुरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *