June 26, 2026

शादी के बंधन में बंधे चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर तुषार देशपांडे, ‘स्कूल क्रश’ को बनाया हमसफर

0
tu1.jpg

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाई है। दोनों एकदूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं। नाभा गद्दामवार के साथ उन्होंने शादी की है। नाभा गद्दामवार तुषार की स्कूल क्रश थीं। इसके बारे में खुद तुषार ने बताया था। दोनों ने इसी साल जून में सगाई की थी और अब 21 दिसंबर को उनके साथ में सात फेरे लिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इस खिलाड़ी को बधाई दी है, जबकि खुद भी उन्होंने पोस्ट शेयर किया है।

तुषार देशपांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया है। नाभा के साथ शादी के बंधन में बंधे तुषार ने लिखा, "एक नई शुरुआत के लिए, दिलों का आदान-प्रदान हुआ है।" उन्होंने शादी की डेट भी बताई है। 21 दिसंबर 2023 को उन्होंने शादी की थी, जबकि 12 जून को उन्होंने सगाई की थी। आईपीएल 2023 का चैंपियन बनने के ठीक बाद उन्होंने सगाई की थी और आईपीएल 2024 के ऑक्शन के बाद उन्होंने शादी की है। हालांकि, सीएसके ने उनको पहले रिटेन किया था।  

कौन हैं तुषार की दुल्हनियां?
इंस्टाग्राम पर नाभा गद्दामवार ने एक इंस्टा हैंडल को टैग किया है। उस हैंडल पर आपको तमाम पेंटिंग्स और क्राफ्ट की चीजें देखने को मिलेंगी। उस हैंडल के बायो में भी लिखा है कि इनको नाभा ने ही बड़े प्यार से बनाया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे आर्टिस्ट हैं। उनको पैंटिंग और क्राफ्ट पसंद हैं। जब तुषार और नाभा की सगाई हुई थी तो तुषार ने बताया था कि वे उनकी स्कूल क्रश थीं। उन्होंने लिखा था, "वह मेरे स्कूल क्रश से मेरी मंगेतर के रूप में प्रमोट हो गई है।"

तुषार देशपांडे की बात करें तो वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं और मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। चेन्नई ने उनको ज्यादा मौके दिए थे। पिछले साल वे 16 मैचों में 21 विकेट निकालने में सफल हुए थे। हालांकि, उनका करियर अभी तक आईपीएल में 23 मैचों का ही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली ने उनको कितना मौका दिया। वे 20 लाख की बेस प्राइस में चेन्नई सुपर किंग्स आए थे और इसी बेस प्राइस में उनको रिटेन किया गया है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *