June 28, 2026

भरतपुर : कर्जदारों से परेशान किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद उतरने लगा तभी फिसल गया पैर

0
Rajasthan_10-2-5.jpg

भरतपुर.

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक व्यक्ति कर्जदारों से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद व्यक्ति को पानी की टंकी से नीचे उतारा गया।  इस दौरान जब व्यक्ति पानी की टंकी से नीचे उतर रहा था तभी फिसल गया। गनीमत रही कि सिविल डिफेंस के बिछाए गए जाल के ऊपर गिरा।

इसके बाद भी ऊपर से गिरने की वजह से उसकी कमर में चोट आई है। व्यक्ति को अस्पताल लेकर जाया गया। टंकी पर चढ़ने वाले व्यक्ति का मनोज है, जो सिरसौंदा गांव का रहने वाला है। मनोज ने बताया कि वह एक किसान है। उसके तीन बच्चे हैं। घर की परिस्थियां खराब हैं। इसलिए उसे कर्ज लेना पड़ा। मनोज ने गांव के करीब 5 लोगों से सात लाख रुपये का कर्ज ले रखा है। समय पर कर्ज नहीं चुकाने के कारण कर्जदार उसे परेशान कर रहे हैं, धमकियां देने लगे हैं। उसकी स्कूटी छीन ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *