June 27, 2026

ललन सिंह का भाजपा पर तंज: 3 राज्यों की जीत से मनोबल ऊंचा इसलिए कर रहे लोकतंत्र की हत्या

0
laln_shi.jpg

पटना
जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 3 राज्यों की जीत से भाजपा का मनोबल ऊंचा है, इसलिए लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता लोकतंत्र प्रेमी है, लोकतंत्र पर विश्वास करती है। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब सुशील मोदी के जदयू के अध्यक्ष हटाए जाने के संबंध में सिंह से पूछा गया तो उन्होंने भड़कते हुए कहा कि सुशील मोदी का नीतीश कुमार से पर्सनल बात हुआ होगा। तभी वो ऐसा कयास लगा रहे हैं। नीतीश कुमार से सुशील मोदी का बहुत नजदीकी रिश्ता रहा होगा। नीतीश कुमार से उनकी बात हुई होगी तभी वो ऐसा कह रहे हैं। नीतीश कुमार की बात भी सुशील मोदी ही जान रहे।

भाजपा की तरफ से इंडिया गठबंधन पर उठाए जा रहे सवाल पर सिंह ने कहा कि गठबंधन में ऑल इज वेल है। जो लोग भी सवाल उठा रहे हैं, वो कोई ज्योतिषी नहीं हैं। 3 सप्ताह में सभी सीटों का बंटवारा होगा, कहीं कोई समस्या नहीं है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तरफ से जदयू का राजद में विलय के बयान पर जदयू अध्यक्ष ने कहा कि उनको अपना टीआरपी हासिल करना है, इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी बातों का कोई मतलब नहीं रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *