June 17, 2026

उप मुख्यमंत्री शुक्ल का सिंगरौली में हुआ भव्य स्वागत

0
31A_8.jpg

उप मुख्यमंत्री शुक्ल का सिंगरौली में हुआ भव्य स्वागत

ज्वालामुखी माता मंदिर में उप मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सिंगरौली में ज्वालामुखी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री का सिंगरौली जिले में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। उनके बरगवां पहुंचने पर राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, अन्य जनप्रतिनिधियों, आमजनों ने आत्मीय स्वागत किया। देवसर में विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहार एवं ढोल-ढमाकों से उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

राम मंदिर अक्षत कलश यात्रा में उप मुख्यमंत्री शुक्ल हुए शामिल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में राम मंदिर कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पवित्र नदियों के जल के कलश को शिरोधार्य कर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस अवसर पर शुक्ल ने कहा कि सदियों बाद भगवान, राम जन्मभूमि मंदिर पर विराजमान होंगे। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रयासों से मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो सका है। भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर मंदिर का निर्माण और भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा देश का गौरव बढ़ाएगी। हम सबको श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम के दर्शन का सुअवसर मिलेगा। भगवान श्रीराम मंदिर के लिए रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 22, वार्ड क्रमांक 23 और वार्ड क्रमांक 24 में कलश यात्रा निकाली गई। जनप्रतिनिधिगण तथा श्रीराम मंदिर अक्षत कलश यात्रा के सहभागी यात्रा एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed