June 23, 2026

जयपुर में सीपी जोशी ने सहयोगियों को बांटी रामचरितमानस, बोले- कई पीढ़ियों का सपना 22 जनवरी को होगा पूरा

0
Rajasthan_08-2.jpg

जयपुर.

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भाजपा में काफी उत्साह है। 22 जनवरी को मंदिर के शुभारंभ में सहभागिता निभाने के लिए आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सहयोगी साथियों को रामचरित मानस और दीया-बाती भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने 22 जनवरी को उत्सव मनाने का आह्नान किया।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं। कई पीढ़ियों ने जो सपना देखा था वह अब पूरा होने जा रहा है। इस शुभ कार्य के लिए प्रभु श्रीराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुना है। 22 जनवरी का दिन हर लिहाज से ऐतिहासिक होगा। प्रदेश भर से जनता प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेगी। इसके लिए घर-घर पीले चावल बांटे जा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम की देशभर में धूम मची है। लोगों में भारी जोश, उमंग और उत्साह दिखाई दे रहा है। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों सहित आमजन जुलुस निकालने, रामायाण और हनुमान चालीसा का पाठ करने के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। देश इस दिन एक बार फिर से दीपावली मनाने जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों ने अपने घर में दीप ज्योति जलाने का प्रण लिया है। इस अवसर पर चुनाव समिति संयोजक नारायण पंचारिया, विधायक बाल मुकुंदाचार्य, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *