March 8, 2026

पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

0

अजमेर.

अजमेर के आशागंज इलाके में रहने वाली एक विवाहिता पिछले 9 साल से पुलिस के चक्कर काट रही है। लेकिन, उसे अब भी न्याय का इंतजार है। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। दरअसल, मामला महिला उत्पीड़न का है। पीड़ित महिला राखी सोनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों और पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था।

कुछ समय बाद पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसकी एक सात साल की बच्ची भी है। नौ साल से वह बच्ची के साथ न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता राखी सोनी ने बताया कि उसका पति केदारमल सोनी ई रिक्शा चलाता है। साथ ही पुलिस के लिए मुखबिरी का काम भी करता है। इसी कारण से पुलिस थाने में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में बुधवार को पीड़ित महिला पुलिस कप्तान के पास पहुंची और शिकायती आवेदन देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *