July 12, 2026

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से संचालक सैनिक कल्याण ने सौजन्य मुलाकात की

0
IMG-20240118-WA0019

रायपुर, 17 जनवरी 2024/उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से आज नवा रायपुर के विश्राम गृह में ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मेडल (से.नि.), सचिव राज्य सैनिक बोर्ड एवं संचालक, संचालनालय सैनिक कल्याण, छत्तीसगढ़ ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को सैनिक कल्याण बोर्ड के विभिन्न गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य के भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संचालक को निर्देशित किया कि राज्य के आर्मी मेडिकल कोर के भूतपूर्व सैनिकों को बस्तर फाइटर में मेडिकल सहायक के पद पर भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित करें। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जल्द ही इस पोस्ट के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिवारो़ के लिए प्रावधानित राशियों में वृद्धि करेंगे, जिसमें अनुग्रह अनुदान राशि, शौर्य अलंकरण राशि एवं जंगी इनाम राशि शामिल है। उप मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण बोर्ड को उक्त संदर्भ में प्रस्ताव प्रेषित करने निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *