June 23, 2026

जबलपुर में जमकर बरसे बादल, आस-पास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि, MP में 3 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, और बढ़ेगी ठंड

0
11A_30.jpg

नर्मदापुरम

मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन बादल, बारिश और आंधी चलने के आसार हैं। रविवार सुबह जबलपुर और उमरिया में तेज बारिश हुई। जबलपुर में बरगी तहसील के सोहड़ गांव में 2 मिनट तक ओले भी गिरे। सिवनी और मंडला में 4 मिनट तक ओले गिरे। यहां ओलावृष्टि से फसलों में काफी नुकसान हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को सुबह से ही उमड़-घुमड़ कर बादल बरसते रहे। सुबह नौ बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए पर कुछ ही देर बाद फिर बादल छा गए और 11:30 बजे गर्जना के साथ फिर वर्षा शुरू हो गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि

जबलपुर सहित बरेला, बरगी सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। कंचे के आकार के ओले गिरे जिससे ठंड का असर बढ़ गया। ओलावृष्टि से किसानों की मटर, चना मसूर गेहूं की फसलों को बहुत नुकसान पहुंचने की संभावना है। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से मांग है कि तत्काल सर्वे कर किसानों को मुआवजा दे दिया जाए।

वर्षा और ओलावृष्टि से वातावरण में एक बार फिर ठंडक घुल गई है। गलाव वाली ठंड महसूस की जा रही है। मौसम की रंगत काे देखते हुए कहा जा रहा है रूक-रूक कर वर्षा का दौर जारी रहेगा। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के विज्ञानिक देवेंद्र तिवारी ने बताया कि वर्तमान में पूर्व मध्य अरब सागर कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक ट्रफ लाइन फैली हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्यप्रदेश में नम हवा सक्रिय हो गई है।

इस कारण मौसम में बदलाव

साइकोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह मौसम में बदलाव देखने मिल रहा है। विपरीत दिशाओं की हवा (उत्तरी-दक्षिणी) का संयोजन होने के कारण बादल छा रहे वर्षा भी हो रही है। जबलपुर सुबह से दोपहर 12 बजे तक आधा इंच से ज्यादा वर्षा रिकार्ड गई है। 13 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जबलपुर सहित संभाग के डिडौंरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला सहित आस-पास के जिलों में वर्षा व ओलावृिष्ट की संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *