July 9, 2026

यशस्वी जायसवाल एंडरसन को ‘कभी ना भूलने वाला दुख’ देकर गदगद, की यादगार बैटिंग

0
yas1.jpg

नई दिल्ली
टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में यादगार बैटिंग की। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में दोहरा शतक जमाया। उन्होंने 236 गेंदों में 14 चौकों और 12 छक्कों की मदद से नाबाद 214 रन की पारी खेली। यशस्वी ने इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी नहीं बख्शा। यशस्वी ने भारत की दूसरी पारी के 85वें ओवर में एंडरसन के विरुद्ध लगातार तीन छक्के लगाए, जिसे देख क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। बता दें कि 21 साल लंबे टेस्ट करियर में एंडरसन की लगातार तीन गेंदों पर पहली बार किसी प्लेयर ने सिक्स ठोके।

एंडरसन को 'कभी ना भूलने वाला दुख' देकर यशस्वी गदगद हैं। उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़ने पर रिएक्ट किया है। यशस्वी ने तीसरे टेस्ट के बाद जियो सिनेमा से बातचीत में कहा, ''मुझे लगता है कि मैं वाकई अच्छे जोन में था। मुझे लगा कि अगर वह वहां गेंदबाजी करेंगे तो मुझे अपने शॉट्स खेलने होंगे। वह एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं और मैंने यह सुनिश्चित किया कि अगर मैं उन्हें हिट करने जा रहा हूं तो मैं अच्छी तरह करूं। मैं सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा था और मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया।'' भारत ने राजकाट टेस्ट में 434 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारत की यह सबसे बड़ी टेस्ट जीत है।

यशस्वी भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू (1994) और मयंक अग्रवाल (2019) का रिकॉर्ड तोड़ा हैं, जिन्होंने 8-8 छक्के ठोक चुके हैं। यशस्वी ने साथ ही एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबरी कर ली है। यशस्वी के अलावा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ही सिर्फ एक पारी में 12 छक्के लगा पाए हैं। उन्होंने यह कारनामा 1996 में जिम्बाव्बे के खिलाफ अंजाम दिया था।  यशस्वी ने 22 साल की उम्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब तक 53 सिक्स जमा चुके हैं। उनके बाद सुरेश रैना (49) हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *