June 26, 2026

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुगल शासक अकबर को बलात्कारी बताया

0
mugal.jpg

जयपुर
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुगल शासक अकबर को बलात्कारी बताया है। रविवार को बलोत्रा में एक मंदिर में पहुंचे मंत्री से जब राज्य की पाठ्य पुस्तकों में अकबर के पाठ पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मुगल शासक सुंदर महिलाओं को लाकर उनके साथ रेप करते थे। मंत्री ने अकबर को महान कहे जाने पर भी आपत्ति जाहिर की।  

पत्रकारों से बात करते हुए दिलावर ने कहा, 'अकबार कभी महान नहीं था। वह आक्रमणकारी और रेपिस्ट था। वह 'मीणा बाजार' चलाता था और वहां से सुंदर औरतों को लाकर उनके साथ रेप करता था। ऐसे व्यक्ति को महान शख्सियत कहना मूर्खता है।' स्कूली किताबों में बड़े बदलाव को लेकर चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री ने पहले भी कहा था कि वह कोई बदलाव नहीं लाना चाहते हैं, लेकिन कुछ गलत बातों को हटाया जाएगा।

30 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिलावर ने कहा, 'हमें पाठ्यक्रम में बदलाव की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसी सामग्री जो गलत है या महान लोगों को अपमानित करने वाला है, उन्हें हटाया जाएगा। शिवाजी और वीर सावरकर जैसे हमारे पूर्वजों को लेकर कई गलत जानकारियां हैं। उन बातों को ठीक किया जाएगा।' आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले नेता ने कहा था, 'कई किताबों में कहा गया है कि सावरकर देशभक्त नहीं थे, जबकि अकबर को महान बताया जाता है। शिवाजी को 'पहाड़ी चूहा' कहा गया और महाराणा प्रताप की भूमिका को अकबर के सामने निम्न करके बताया गया। ऐसी बातों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है और समीक्षा की जाएगी।'

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *