June 19, 2026

भरतपुर पुलिस को देख खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भागे, अवैध पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

0
Rajasthan_10-2-19.jpg

भरतपुर.

भरतपुर की गहनौली थाना पुलिस अवैध पत्थर से भरी 6 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान सभी खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। यह सभी ट्रैक्टर ट्रॉली चांदौली से आ रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। गहनौली थाना अधिकारी उदय चंद मीणा ने बताया कि अवैध खनन की कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं।

आज थाने की एक टीम अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निकली। पुठिया के नगला पुलिस की टीम पहुंची। वहां से 6 अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहीं थीं। जैसे ही खनन माफिया ने पुलिस को देखा तो वह पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया और उन्हें थाने ले आई। यह सभी ट्रैक्टर ट्रॉली चांदौली की तरफ से आ रहीं थीं। फिलहाल ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *