March 11, 2026

Rajasthan News: सरसों की आड़ में अवैध रूप से कर रहा था अफीम की खेती, अवैध पौधों समेत आरोपी गिरफ्तार

0

जयपुर.

जिले के श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरसों की फसल की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोमासर की रोही में सुंडाराम पुत्र लूणाराम जाट ने अपने खेत में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए हैं। सूचना के पुख्ता होने पर पुलिस ने अफीम के 8200 हरे पौधों के साथ सुंडाराम को गिरफ्तार किया है।

जब्त की गई अफीम का वजन करीब 370 किलो है। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर श्री डूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लोगों की नजरों से बचने के लिए सरसों की फसल के बीच में अफीम की खेती की थी। पुलिस ने आरोपी सुंडाराम को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *