July 11, 2026

आइएनएस तीर ने सेशेल्स में 16 मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ कटलैस एक्सप्रेस-24 में भाग लिया

0
nosena1.jpg

नई दिल्ली
भारतीय नौसेना ने कहा कि पहले ट्रेनिंग स्क्वाड्रन (1टीएस) के प्रमुख जहाज आइएनएस तीर ने सेशेल्स में 16 मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ कटलैस एक्सप्रेस-24 में भाग लिया। गत 26 फरवरी से आठ मार्च तक आयोजित अभ्यास में समुद्री अंतर्विरोध का संचालन, जब्ती प्रक्रियाओं और गोताखोरी संचालन के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

अभ्यास का उद्घाटन सेशेल्स के राष्ट्रपति ने भारत, अमेरिका और अफ्रीकन देशों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हुया। जहाज की मेजबानी अमेरिका की नौसेना की छठवीं फ्लीट के रियर एडमिरल कैल्विन एम. फोस्टर ने की। उन्होंने समुद्री सहयोग और क्षेत्र में साझा प्रतिबद्धता की आवश्यकता पर बल दिया और भारतीय नौसेना द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।

अमेरिका और भारत ने संयुक्त गोताखोरी आपरेशन चलाया
अभ्यास के समुद्री चरण में जहाज की वीबीएसएस टीम सेशेल्स तटरक्षक जहाज एलई विजिलेंट पर चढ़ी और बोर्डिंग संचालन प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। कठारे प्रशिक्षण सप्ताह के बाद भारतीय गोताखोरों ने अमेरिका और सेशेल्स के गोताखोरों के साथ संयुक्त गोताखोरी आपरेशन चलाया। इससे पहले आइएनएस तीर ने गत एक मार्च से तीन मार्च तक सेशेल्स तटरक्षक के साथ विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी की थी। इस दौरान सेशेल्स के नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *