July 11, 2026

9वें समन पर नहीं हुए थे पेश, अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

0
ak1-5.jpg

नई दिल्ली
हाईकोर्ट से गिरफ्तारी में राहत न मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार शाम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी। वहां उनसे पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तारी का फैसला किया। अरविंद केजरीवाल को आज ईडी के 9वें समन पर पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे थे।

गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची आप
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बताया कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वह ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। अब जेल से ही सरकार चलेगी, लेकिन मुख्यमंत्री वह ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई की मांग की गई है।

सौरभ भारद्वाज पहुंचे सीएम के घर
दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केजरीवाल के आवास में जाने की कोशिश की, लेकिन बाहर खड़े सुरक्षा बलों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल व उनके सचिव से फोन पर बात नहीं हो पा रही है। ऐसा लगता है कि ईडी ने उनके घर पर रेड की है। आज उनको गिरफ्तार किया जा सकता है।

केजरीवाल ने लिए कई यू-टर्न- भाजपा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा कि केजरीवाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' नामक अभियान से की थी। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने जब मौका मिला, तो उन्होंने ऐसान नहीं किया। वह नाटक करने, झूठ बोलने, यू-टर्न लेने और अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करने के लिए जाने जाते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *