June 30, 2026

Bharatpur News: बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हादसे में दंपती की मौत, भाईदूज पर पीहर से लौटते समय हुआ हादसा

0
Rajasthan_07-2-17.jpg

भरतपुर.

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। महिला अपने पति के साथ भाईदूज मनाने अपने पीहर गई थी। वहां से लौटते समय ये हादसा हो गया। मृतक के भाई ओकेश ने बताया कि उसका भाई बबलेश (25) सुबह अपनी पत्नी पूजा (24) के साथ भाईदूज मनाने अपनी ससुराल घाटा गांव थाना रूपवास गया था।

वहां से दोनों बुलेट पर सवार होकर वापस अपने घर धाना खेड़ली थाना रूपवास आ रहे थे। तभी जरेला गांव के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बबलेश और पूजा दोनों सड़क पर गिर गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना को देख राहगीर मौके पर रुक गए। दोनों पति पत्नी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बबलेश के पास मिल कागजात से शिनाख्त हुई। जिसके बाद घटना की सूचना बबलेश के परिजनों को दी गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। पति पत्नी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
बबलेश और पूजा की शादी 11 मार्च 2023 को हुई थी। बबलेश ड्राइवरी करता था। उसका बड़ा भाई ओकेश भी मजदूरी करता है। बबलेश की दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। बबलेश के पिता सुरेश चंद घर पर ही रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *