April 29, 2026

जनता के पास अब कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं बचा है : बृजमोहन

0

रायपुर

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पूरे जोश के साथ चुनावी रण में उतर गई है। वरिष्ठ मंत्री और रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत माना मंडल, रायपुर ग्रामीण मंडल,भनपुरी मंडल और बिरगांव मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और कार्य योजनाओं पर चर्चा की।

बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि,यह लोकसभा चुनाव पिछले विधानसभा चुनाव से अलग है। विधानसभा चुनाव के दौरान यहां कांग्रेस का शासन था। लेकिन अब केंद्र और राज्य दोनो में भाजपा की सरकार है और डबल इंजन सरकार मे छत्तीसगढ़ में विकास के कामों तेजी आई है। हमारे लिए अनुकूल माहौल है। वहीं कांग्रेस का नाम लेने वाला कोई नहीं बचा है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और घोटाले के कारण राज्य को बर्बाद कर दिया। वहीं जो किसी ने सोचा नहीं था, भाजपा ने वो कर दिखाया हैं। 5 साल की मोदी जी की गारंटी 3 महीनों में ही पूरी हो रही है। महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह, पक्का मकान, हर घर जल और शौचालय,  किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, धान बोनस, प्रति एकड़ 20 हजार रुपए देने वाला कोई है तो मोदी सरकार जो गरीबों को 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन दे रही है। युवाओं के लिए अकेले शिक्षा विभाग में ही 33 हजार से ज्यादा भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस काल में सीजीपीएससी में हुए घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में सभी को न्याय और घोटालेबाजों को उनकी सही जगह जेल भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। श्री अग्रवाल ने कहा कि, जिसने पहले कांग्रेस को वोट दिया उनके पास अब कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं बचा है। जरूरत है तो कार्यकतार्ओं को घर घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क कर उन्हें यह बताने और समझाने की जरूरत है कि भाजपा को वोट देना क्यों जरूरी है। अग्रवाल ने यह भी कहा कि, कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा देकर प्रभु श्री राम के अस्तित्व को ही नाकार दिया था लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ निश्चय और इच्छा शक्ति का परिणाम है कि आज करीब 500 सालों के इंतजार के बाद हम अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन करने में सफल हो पाए। अब अगर हम भारत को विश्व गुरु देखना चाहते है और रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को विकसित के विकास के लिए भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाना होगा। जिसके लिए कार्यकतार्ओं को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ एकजुट होकर जनता के बीच जाना होगा। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed