June 20, 2026

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन रामलीला मैदान में रैली में इन 4 नेताओं की पत्नियां पहुंचीं रामलीला मैदान

0
wa.jpg

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन रामलीला मैदान में अपनी पहली रैली कर रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले इसे बीजेपी के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है कि जिसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, टीएमसी, जेएमएम समेत करीब 28 पार्टियों के नेता शिरकत कर रहे हैं। इस रैली में उन नेताओं की पत्नी भी मोर्चा संभालती नजर आ रही हैं जिनके पति इस वक्त जेल में हैं।

फिलहाल आम आदमी पार्टी के तीन बड़े  नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं। ऐसे में अब उनकी पत्नियां इस रैली में शिरकत नजर आ रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह की पत्नी अनित सिंह और सत्येंद्र जैन की पत्नी किरण दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच गई है।  वही हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली में शामलि होने राम लीला मैदान पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया अलायंस की पार्टियां यहां एकत्र हो रही हैं और इसके माध्यम से हम देश के लोगों और आज यहां एकत्र हुए लोगों को बताना चाहते हैं कि आपको अपने लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई के लिए रोड पर आना पड़ेगा।

कल्पना सोरेन कल ही रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंची थीं। यहां उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी और कहा था कि जैसा झारखंड में दो महीने पहले वहीं स्थिति अब दिल्ली में है। वहीं सुनीता केजरीवाल भी अब तीन बार लोगों के सामने आकर अपनी बात रख चुकी हैं।

केजरीवाल का संदेश पढ़ेंगी सुनीता
रामलीला मैदान में हिस्सा लेने पहुंची सुनीता केजरीवाल मंच से अरविंद केजरीवाल का संदेश भी पढ़ेंगी। केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के अलावा विपक्ष की इस महारैली में  कांग्रेस के बैंक खाते सीज किए जाने जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली के मद्देनजर रामलीला मैदान के हर द्वार पर जांच की व्यवस्था के साथ ही आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *