June 24, 2026

अलवर में शिवाजी पार्क नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

0
Rajasthan_07-2.jpg

अलवर.

शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी पार्क के मुख्य नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव करीब 5 से 8 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस  अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *